Thursday, January 25, 2018

पुत्रियांँ


#NationalGirlChildDay
पुत्रियांँ जीवन का स्नेह हैं
इन्द्रधनुषी रंग हैं।
राग हैं।
पुत्रियांँ हैं तो
जीवन में ममता है
नम्रता है
सदाशयता है
सामाजिकता है।
पुत्रियांँ जीवन का
संचित पुण्य हैं।
पुत्रियांँ हैं तो
समन्वय है
समदृष्टि है
संस्कार है।
पुत्रियांँ हैं तो
व्यष्टि छोड़
समष्टि से भी प्यार है
भावनाओं का आकाश और
संभावनाओं का विस्तार है।

1 comment:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' said...

आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (27-01-2018) को "शुभकामनाएँ आज के लिये" (चर्चा अंक-2861) पर भी होगी।
--
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
--
गणतन्त्र दिवस की
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

यथार्थ

रिश्ते-नाते, जान-पहचान औ हालचाल सब जुड़े टके से। टका नहीं यदि जेब में तो रहते सभी कटे-कटे से।। मधुमक्खी भी वहीं मँडराती मकरन्द जहाँ वह पाती ...