Monday, March 31, 2014

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर विशेष...

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,
मंगलमय सर्वदा,
नूतन परिधान हो ।
निर्मल वितान हो ।
प्रकृति का शृंगार हो ।
दानवता का संहार हो ॥
मानवता विजित हो ।
पशुता पराजित हो ।
सृष्टि-स्वस्ति भावना,
जन-जन में जाग्रत हो ॥
लोभ-मोह त्यागें सब,
तम-निद्रा से जागे सब,
भेदभाव त्यागकर,
एक्य मार्ग पर चलें ।
भोगवाद छोड़कर,
सर्वे भवन्तु सुखिनः

कण्ठ-कण्ठ अब कहे ॥

2 comments:

Shikha Kaushik said...

सर्वे भवन्तु सुखिनः

bahut sundar v sarthak rachna .nav sanvatsar kee hardik shubhkamnayen .

Shikha Kaushik said...

सर्वे भवन्तु सुखिनः

bahut sundar v sarthak rachna .nav sanvatsar kee hardik shubhkamnayen .

यथार्थ

रिश्ते-नाते, जान-पहचान औ हालचाल सब जुड़े टके से। टका नहीं यदि जेब में तो रहते सभी कटे-कटे से।। मधुमक्खी भी वहीं मँडराती मकरन्द जहाँ वह पाती ...