Showing posts with label student organization. Show all posts
Showing posts with label student organization. Show all posts

Wednesday, November 22, 2017

सब पर परिषद् भारी है

कल तलक जो
एक-दूसरे को
दुश्मन बताते थे
दुश्मनी मंचों से जताते थे
परस्पर आरोपों - प्रत्यारोपों
की अन्त्याक्षरी खेलते थे
पानी पी पीकर
एक दूजे को कोसते थे
अरावली की पहाड़ियों में
स्वघोषित, आत्मश्लाघा से पीड़ित
बाघ बने फिरते थे
साँप-छछूँदर का
खेल खेलते थे
आज भुला दिये हैं 
उन्होंने सारे मतभेद
अब उनमें गजब की यारी है
क्योंकि सब पर परिषद् भारी है।।

यथार्थ

रिश्ते-नाते, जान-पहचान औ हालचाल सब जुड़े टके से। टका नहीं यदि जेब में तो रहते सभी कटे-कटे से।। मधुमक्खी भी वहीं मँडराती मकरन्द जहाँ वह पाती ...