Showing posts with label सुगंध. Show all posts
Showing posts with label सुगंध. Show all posts

Thursday, November 23, 2017

गेंदाफूल

शीत का सहज स्पर्श पाकर
खिल उठा गेंदाफूल। 
धरती ने पहन लिया फिर
गाढ़ा हरा रंग-बिरंगा दुकूल।। 
प्रकृति में बिखर गया पराग
जागा शलभों में अनुराग। 
विहँस उठा प्रकृति का कण-कण
अँगड़ाई लेने लगी अँगीठी की आग।। 
तितलियाँ पीने लगीं मकरंद 
आ रहे उनके वृंद के वृन्द
जगती जगती मधुसिक्त हुयी
पाकर फूलों की मधुर गन्ध।। 


यथार्थ

रिश्ते-नाते, जान-पहचान औ हालचाल सब जुड़े टके से। टका नहीं यदि जेब में तो रहते सभी कटे-कटे से।। मधुमक्खी भी वहीं मँडराती मकरन्द जहाँ वह पाती ...